प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1.मार्च 2026 में वर्कला को 20 सिटीज़ टुवर्ड्स ज़ीरो वेस्ट पहल के पहले संस्करण में शामिल किया गया है।
2.यह पहल संयुक्त राष्ट्र महासचिव के ज़ीरो वेस्ट सलाहकार बोर्ड द्वारा संचालित है, जिसमें यूएन-हैबिटेट और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)का सहयोग प्राप्त है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मार्च, 2026 में वर्कला को 20 सिटीज़ टुवर्ड्स ज़ीरो वेस्ट पहल के पहले संस्करण में शामिल किया गया।
- यह पहल संयुक्त राष्ट्र महासचिव के ज़ीरो वेस्ट सलाहकार बोर्ड द्वारा संचालित है, जिसमें यूएन-हैबिटेट और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का समर्थन प्राप्त है।
- उल्लेखनीय है कि इस पहल का उद्देश्य उन शहरी नेतृत्व और जनवाचार को पहचान देना है, जो कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में नए और प्रभावी उपाय अपनाकर एक स्वच्छ और टिकाऊ शहरी मॉडल विकसित कर रहे हैं।
- यह पहल विशेष रूप से सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने, संसाधनों के पुन: उपयोग को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण के अनुकूल शहरी व्यवस्थाएँ विकसित करने पर केंद्रित है।
- ध्यातव्य है कि वर्कला केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित एक तटीय शहर और नगरपालिका है।
- यह तिरुवनंतपुरम का उपनगरीय क्षेत्र है तथा तिरुवनंतपुरम से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और कोल्लम से 37 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
- वर्कला बीच की रेत के काले हिस्से में थोरियम ऑक्साइड होता है, जो एक रेडियोधर्मी पदार्थ है।
- थोरियम और थोरियम ऑक्साइड तथा इसके समस्थानिक पूरे केरल में पाए जाते हैं और इनकी पहचान इनके काले रंग से की जा सकती है।
- वर्कला 2,000 साल पुराने जनार्दन स्वामी मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है, जो भारत में एक महत्वपूर्ण वैष्णव तीर्थस्थल है और इसे अक्सर दक्षिण काशी (दक्षिण का बनारस) कहा जाता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
