जल गंगा संवर्धन अभियान

प्रश्न – ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की शुरुआत 30 मार्च, 2025 को निम्नलिखित में से किस राज्य में की गई?
(a) उत्तर प्रदेश (b) राजस्थान
(c) मध्य प्रदेश (d) छत्तीसगढ़
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 मार्च, 2025 को वर्ष प्रतिपदा के दिन मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के पवित्र क्षिप्रा नदी के तट पर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ (Jal Ganga Samvardhan Abhiyan) का शुभारंभ किया।
  • विक्रमोत्सव-2025 में 30 जून को जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन होगा।
  • 90 दिवसीय इस अभियान के तहत जलाशयों की सफाई, पौधारोपण, जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए कार्य किए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री हर दिन एक छोटी-बड़ी जल संरचना को लोकार्पित करेंगे, इनमें 90 लघु और मध्यम सिंचाई प्रोजेक्ट का लोकार्पण प्रमुख है।
  • इस महाअभियान के तहत प्रत्येक गांव से 2 से 3 महिला-पुरुष का चयन कर प्रदेश में 1 लाख जलदूत तैयार किए जाएंगे।
  • पंचायत स्तर पर तालाबों के निर्माण, वन्य जीवों के लिए वन क्षेत्र और प्राणी उद्यानों में जल संरचनाओं के पुनर्विकास के कार्य किये जाएंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://en-in.obnews.co/Index/flowNewsDetail/id/9365441.html