जलवायु स्मार्ट कृषि-वस्त्र प्रदर्शन केंद्र

प्रश्न – 21 दिसंबर, 2024 को गुजरात के किस शहर में जलवायु स्मार्ट कृषि-वस्त्र प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया गया?
(a) अहमदाबाद (b) सूरत
(c) नवसारी (d) वडोदरा
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 दिसंबर, 2024 को वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने सिंथेटिक एंड आर्ट सिल्क मिल्स रिसर्च एसोसिएशन (SASMIRA) के सहयोग से जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की उपस्थिति में गुजरात के नवसारी में जलवायु स्मार्ट कृषि-वस्त्र प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया।।
  • जलवायु स्मार्ट कृषि-वस्त्र प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने किया।
  • इस केंद्र का उद्देश्य जलवायु अनुकूल कृषि और वस्त्र उत्पादन के नवीनतम तरीकों को बढ़ावा देना है।
  • यह केंद्र लाइव प्रदर्शन, व्यावहारिक प्रशिक्षण और IoT-आधारित निगरानी प्रदान करेगा।
  • इन्हें किसानों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें कृषि-वस्त्र उत्पादों के लाइव प्रदर्शन, उनके अनुप्रयोग और व्यावहारिक प्रशिक्षण मॉड्यूल शामिल हैं।
  • 15,000 वर्ग मीटर में फैले इस केंद्र का रखरखाव तीन वर्ष तक SASMIRA द्वारा किया जाएगा, जिसमें आठ फसल चक्र शामिल होंगे।
  • इस सुविधा केंद्र में कृषि-वस्त्र प्रौद्योगिकियों-जैसे कि शेड नेट (परफेक्ट, फोटो-सिलेक्टिव और वर्टिकल फार्मिंग एप्लीकेशन), औषधीय नर्सरी, शेड नेट के तहत वर्मीकंपोस्टिंग, ग्राउंड कवर (प्राकृतिक और एचडीपीई), तालाब लाइनर और फसल कवर के लाइव अनुप्रयोग शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2086778