प्रश्न – 12 नवंबर,2025 को किस विभाग ने जनसमर्थ पोर्टल पर कॉमन एप्लीकेशन जर्नी स्टार्टअप का शुभारंभ किया?
(a) वाणिज्य विभाग (b) वित्तीय सेवा विभाग
(c) ग्रामीण विकास विभाग (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 नवंबर,2025 को वित्त मंत्रालय के अंतर्गत वित्तीय सेवा विभाग ने जनसमर्थ पोर्टल पर कॉमन एप्लीकेशन जर्नी स्टार्टअप का शुभारंभ किया
- वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की समीक्षा बैठक के दौरान यह पोर्टल शुरू किया।
- यह पोर्टल स्टार्टअप्स को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से ऋण प्राप्त करने के लिए एक एकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराता है।
- यह पोर्टल स्टार्टअप्स को ऋण के लिए आवेदन करने, प्रस्तावों की तुलना करने और एकीकृत डिजिटल माध्यम से अपने आवेदनों को आसानी से ट्रैक करने में सक्षम बनाएगा।
- एक मॉडल ऋण योजना के सहयोग तैयार यह पोर्टल, स्टार्टअप्स के लिए ऋण गारंटी योजना के अंतर्गत 20 करोड़ रुपये तक का ऋण प्रदान करती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2189310
https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%
