प्रश्न – 17 अगस्त, 2026 को भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को किस देश की सेना के मानद जनरल (Honorary General) की उपाधि प्रदान की गई?
(a) श्रीलंका (b) बांग्लादेश
(c) नेपाल (d) भूटान
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 अगस्त, 2026 को भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाल की सेना के मानद जनरल (Honorary General) की उपाधि प्रदान की गई .
- काठमांडू स्थित शीतल निवास में आयोजित अलंकरण समारोह के दौरान नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की
- समारोह में नेपाल के उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव तथा नेपाल सेना और नेपाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- मानद जनरल की उपाधि प्रदान करने की यह परंपरा 1950 में शुरू हुई थी।
- इसके तहत भारत और नेपाल एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को मानद जनरल की उपाधि प्रदान करते हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…