प्रश्न – 24 सितंबर 2025 को केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में जनरल अनिल चौहान की सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है, उन्हें सेवा विस्तार दिया गया है –
(a) 30 मई, 2026 तक
(b) 31 मार्च ,2026 तक
(c) 31 दिसंबर,2026 तक
(d) 31 जुलाई ,2026 तक
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 सितंबर 2025 को केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में जनरल अनिल चौहान की सेवा विस्तार को मंजूरी प्रदान कर दी है।
- इसके बाद वह 30 मई 2026 तक या अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।
- उन्हें 28 सितंबर 2022 को सीडीएस नियुक्त किया गया।
- उन्हें 1981 में भारतीय सेना में कमीशन मिला था।
- उन्होंने अनेक कमांड, स्टाफ और सहायक पदों पर काम किया है।
- भारतीय सेना में अनुकरणीय सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
