जननी पोर्टल

प्रश्न – जननी पोर्टल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इसका शुभारंभ 30 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया।
  2. यह प्रसवपूर्व, प्रसव और नवजात शिशु की एकीकृत देखभाल हेतु डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
  3. इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के ढांचे के अनुरूप विकसित किया गया है।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) केवल 3
    (d) 1 और 3 दोनों
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 30 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जननी पोर्टल का सुभारंभ किया।
  • जननी प्रसवपूर्व, प्रसवकालीन और नवजात शिशु की एकीकृत देखभाल हेतु एक सशक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
  • यह प्लेटफॉर्म आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के ढांचे के अनुरूप विकसित किया गया है।
  • जननी देशभर में देश भर में प्रजनन, मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्वास्थ्य डेटा का विश्वसनीय स्रोत बनने की दिशा में कार्य करता है।
  • यह गर्भावस्था से पूर्व से लेकर बचपन तक निरंतर देखभाल सुनिश्चित करता है।
  • जननी जीवनचक्र दृष्टिकोण अपनाकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को जोड़ता है।
  • यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों का रीयल-टाइम और उच्च गुणवत्ता वाला डेटा संग्रह करता है।
  • इससे उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की शीघ्र पहचान संभव होती है।
  • जननी विशिष्ट स्वास्थ्य स्थितियों वाले बच्चों की समय पर पहचान और सहायता में मदद करता है।
  • यह संवेदनशील समूहों की पहचान कर समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक है।
  • डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से सेवा वितरण को मजबूत करता है।
  • यह अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों को साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।
  • जननी नीति निर्माताओं को बेहतर योजना और निगरानी हेतु उपयोगी डेटा उपलब्ध कराता है।
  • यह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परिणामों में सुधार लाने में सहायक है।
  • जननी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://nhm.gov.in/index1.php?lang=1&level=3&sublinkid=841&lid=309