जनजातीय व्यापार सम्मेलन -2025

प्रश्न – 12 नवंबर ,2025 को जनजातीय व्यापार सम्मेलन -2025 कहाँ आयोजित किया जाएगा?
(a) नई दिल्ली (b) इंदौर
(c) भोपाल (d) रांची
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 नवंबर 2025 को जनजातीय व्यापार सम्मेलन 2025 नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में आयोजित किया जाएगा
  • इसे जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संस्कृति मंत्रालय और उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग(डीपीआईआईटी) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा
  • इसके प्रमुख साझेदारों में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग संघ – फिक्की, पैनआईआईटी एलुमनाई रीच फॉर ग्राम उद्योग फाउंडेशन-प्रयोगी और स्टार्टअप इंडिया शामिल हैं, जो जनजातीय उद्यमों के मार्गदर्शन, निवेश और इनक्यूबेशन के लिए एक सुदृढ़ मंच सुनिश्चित करते हैं।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य जनजातीय उद्यमिता को मुख्यधारा में लाना, स्वदेशी उत्पादों के लिए ब्रांडिंग और बाज़ार पहुंच विस्तारित करना और सतत उद्यम विकास हेतु क्षमता निर्माण करना है।
  • वर्ष 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का वर्ष है।
  • इसी अवसर पर यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2181628