प्रश्न – 2-13 मार्च, 2026 के मध्य जनजातीय कला उत्सव 2026 का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) इंदौर (b) जयपुर
(c) भोपाल (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2-13 मार्च, 2026 के मध्य जनजातीय कला उत्सव 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है
- केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने इस उत्सव का उद्घाटन किया।
- इसमें 30 से अधिक जनजातीय कला परंपरा, 75 जनजातीय कलाकारों और 1,000 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है
- इस प्रदर्शनी में वार्ली (महाराष्ट्र) गोंड (मध्य प्रदेश), भील (मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात), डोकरा (पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा), सोहराई (झारखंड), कोया (तेलंगाना, आंध्र प्रदेश), कुरुम्बा (तमिलनाडु), सौर (ओडिशा), बोडो (असम और उत्तर-पूर्व), उरांव (झारखंड, छत्तीसगढ़), मंडना (राजस्थान, मध्य प्रदेश), गोदना (बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) और पूर्वोत्तर के बांस शिल्प जैसी कला परंपराएं प्रदर्शित की गई हैं
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2234821®=3&lang=2
