जगन्ना विद्या दीवेना योजना

Jagananna Vidya Deevena Scheme

प्रश्न- 28 अप्रैल 2020 को आंध्र प्रदेश सरकार ने जगन्ना विद्या दीवेना योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस योजना का शुभारंभ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने गुंटूर जिले में स्थित तेदेपल्ली में किया।
(b) इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 2500 करोड़ रुपए की राशि जारी की है।
(c) योजना के अंतर्गत राज्य सरकार आईटीआई, बीटेक, बी फार्मा, एमबीए, एमसीए और बीएड पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क की प्रतिपूर्ति करेगी।
(d) सरकार इस योजना के माध्यम से योग्य या पात्र उम्मीदवारों को 15000 रुपये से 20000 रुपये तक की राशि प्रदान करेगी।
उत्तर- (b)
संबंधित तथ्य

  • 28 अप्रैल 2020 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने गुंटूर जिले में स्थित तेदेपल्ली में जगन्ना विद्या दीवेना योजना का शुभारंभ किया।
  • इस योजना के लिए राज्य सरकार ने कुल 4000 करोड़ रुपए की राशि जारी की है।
  • इस योजना के तहत आगामी शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शुल्क प्रतिपूर्ति महाविद्यालयों के खातों के बजाय विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में जमा की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत राज्य सरकार आईटीआई, बीटेक, एमबीए, एमसीए और बीएड पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति करेगी।
  • सरकार इस योजना के माध्यम से योग्य पात्र उम्मीदवारों को 15000 रुपये से 20000 रुपये तक की राशि प्रदान करेगी।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/vidya-deevena-scheme-to-benefit-14-lakh-college-students-in-andhra-pradesh/article31457613.ece