छह विश्व कप खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर

प्रश्न- 6 मार्च‚ 2022 को कौन महिला क्रिकेटर छह विश्व कप खेलने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई है?
(a) चार्लोट एडवर्ड्‌स
(b) एलिसे पेरी
(c) झूलन गोस्वामी
(d) मिताली राज
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 6 मार्च‚ 2022 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज‚ सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बाद छह विश्व कप खेलने वाली तीसरी क्रिकेटर और पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
  • यह उपलब्धि उन्होंने आईसीसी महिला विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के विरुद्ध हासिल की।
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पांच बार विश्व कप खेल चुकी हैं।
  • दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 1992 से वर्ष 2011 के मध्य छह विश्व कप में खेला है।
  • ध्यातव्य है कि मार्च में ही ऊषा इंटरनेशनल ने मिताली राज को अपने सभी श्रेणी के उत्पादों के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/sports/cricket/mithali-raj-becomes-first-woman-to-play-in-six-world-cups-7803307/

https://www.business-standard.com/article/sports/mithali-raj-becomes-1st-woman-cricketer-to-appear-at-6-cricket-world-cups-122030600128_1.html