चौथे नौवहन उपग्रह IRNSS-1D का सफल प्रक्षेपण

प्रश्न- अभी हाल ही में प्रक्षेपित किये गये उपग्रह IRNSS-1D का प्रक्षेपण कब किया गया-
(a) 27 मार्च, 2015
(b) 23 मार्च, 2015
(c) 25 मार्च, 2015
(d) 28 मार्च, 2015
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 28 मार्च, 2015 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ध्रुवीय प्रक्षेपणयान PSLV-C27 से 1425 किलोग्राम वजनी चौथे नौवहन उपग्रह IRNSS-1D का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण किया।
  • भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रहण प्रणाली (Indian Regional Navigation Satellite System) के चौथे उपग्रह का प्रक्षेपण सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार, श्री हरिकोटा से सायंकाल 5.19 (1719 Hrs IST) बजे पर किया गया।
  • यह ध्रुवीय प्रक्षेपण यान का 28 वां सफल मिशन है।
  • प्रक्षेपण के 19 मिनट 25 सेंकड पश्चात IRNSS-1D  उपग्रह को प्रक्षेपणयान ने उसकी दीर्घवृत्ताकर कक्षा (282.52KMX20,644KM) में स्थापित कर दिया।
  • उपग्रह को उसकी कक्षा में स्थापित करने पश्चात यान उपग्रह से अलग हो गया और उपग्रह के सौर पैनल स्वचालित रूप से खुल कर कार्य करने लगे।
  • इस उपग्रह को इसरो के मुख्य नियंत्रण सुविधा (Master Control Facility) हासन कर्नाटक द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है।
  • ध्यातव्य है कि भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली के सात उपग्रहों में चार का प्रक्षेपण किया जा चुका है शेष  तीन उपग्रहों का प्रक्षेपण अभी शेष है।
  • उल्लेखनीय है कि-IRNSS-1A का प्रक्षेपण 02 जुलाई, 2013, IRNSS-1B का 4 अप्रैल, 2014 और IRNSS-1C का प्रक्षेपण 16 अक्टूबर, 2014 को किया गया था।
  • इस क्रम में अगला उपग्रह IRNSS-1E आने वाले महीनों में प्रक्षेपित किया जायेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.isro.gov.in/update/28-mar-2015/pslv-c27-successfully-launches-indias-fourth-navigation-satellite-irnss-1d
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=117808
http://www.nasaspaceflight.com/2015/03/pslv-launch-irnss-1d-indias-2015-campaign/
http://navbharattimes.indiatimes.com/india/india-successfully-launches-irnss-1d-fourth-of-seven-navigation-satellites/articleshow/46728225.cms
http://khabar.ndtv.com/news/india/indias-fourth-navigational-satellite-irnss-1d-launched-from-sriharikota-750396
http://indiatoday.intoday.in/story/isro-launch-india-fourth-navigation-satellite-irnss-1d/1/426233.html