प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) अप्रैल, 2025 को 26 आरआरबी के एकीकरण की अधिसूचना जारी की गई है।
(b) एकीकरण के बाद देश में कुल 43 आरआरबी कार्यरत होंगे।
(c) एकीकृत आरआरबी अब 700 जिलों में सेवाएं देंगे।
(d) नवंबर 2024 में परामर्श हेतु एकीकरण योजना शुरू की गई थी।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अप्रैल, 2025 को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने “एक राज्य एक आरआरबी” के सिद्धांत पर आधारित 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के एकीकरण की अधिसूचना जारी की है।
- यह प्रक्रिया आरआरबी के चौथे चरण के एकीकरण का हिस्सा है।
- विगत कुछ समय में विलय के कारण आरआरबी की कार्यकुशलता में सुधार को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय ने हितधारकों के साथ परामर्श के लिए नवंबर-2024 में एक विलय योजना शुभारंभ किया था।
- परामर्श के बाद, 10 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में 26 आरआरबी का एकीकरण किया गया।
- वर्तमान में, 26 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 43 आरआरबी कार्यरत हैं।
- विलय के बाद देश में 28 आरआरबी होंगे जो 26 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत होंगे।
- ये 700 जिलों में फैले 22,000 से अधिक शाखाओं के माध्यम से सेवाएं प्रदान करेंगे।
- इनमें से लगभग 92% शाखाएं ग्रामीण/अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं, जिससे यह ग्रामीण वित्तीय समावेशन में अहम भूमिका निभाते हैं।
- विगत 3 चरणों में यानी चरण- I (वित्त वर्ष 2006 से वित्त वर्ष 2010) में आरआरबी की संख्या 196 से घटाकर 82 कर दी गई थी, चरण-2 (वित्त वर्ष 2013-वित्त वर्ष 2015) में आरआरबी की संख्या 82 से घटाकर 56 कर दी गई थी और चरण-3 (वित्त वर्ष 2019 से वित्त वर्ष 2021) में आरआरबी की संख्या 56 से घटाकर 43 कर दी गई थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…