चौथी दक्षिण एशियाई (SAAF) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन चौथी दक्षिण एशियाई (SAAF) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 के संबंध में सही नहीं है?
(a) यह प्रतियोगिता 24–26 अक्टूबर 2025 तक रांची के मोराबादी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई।
(b) भारत ने इसमें कुल 58 पदक (20 स्वर्ण,20 रजत और 18 कांस्य) जीते और पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
(c) भारत की योगिता ने महिलाओं की ऊँची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
(d) श्रीलंका 16 स्वर्ण सहित कुल 40 पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24–26 अक्टूबर 2025 तक चौथी दक्षिण एशियाई (SAAF) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन मोराबादी फुटबॉल स्टेडियम, रांची, झारखंड में किया गया।
  • यह चैंपियनशिप का चौथा संस्करण था, जिसमें भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव के लगभग 300 एथलीटो ने 37 पदक स्पर्धाओं में भाग लिया।
  • समरदीप सिंह गिल ने उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक के रूप में नेतृत्व किया।
  • भारत 17 वर्ष बाद इस चैंपियनशिप की मेजबानी की।
  • इससे पहले भारत में इसका आयोजन वर्ष 2008 में हुआ था।
  • यह चैंपियनशिप झारखंड सरकार, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) और दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स महासंघ (SAAF) के समन्वय से आयोजित की गई।
  • भारत ने इसमें कुल 58 पदक (20 स्वर्ण,20 रजत और 18 कांस्य) जीते और पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • श्रीलंका 16 स्वर्ण सहित कुल 40 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
  • नेपाल ने 2 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
  • भारत की योगिता ने शॉट पुट इवेंट में 15 मीटर 85 सेंटीमीटर की बेहतरीन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत के रुचित मोरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50.10 सेकंड के नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में भारत के मोहम्मद साज़िद ने 7.68 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता।
  • महिलाओं की ऊँची कूद में भारत की रीत राठौर ने 1.76 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता।
  • भारत के अभिषेक ने पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में 30:29.46 के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • फील्ड स्पर्धाओं में भारत के दमनीत सिंह ने पुरुषों की हैमर थ्रो स्पर्धा में 66.99 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारत के ही आशीष जाखड़ ने रजत पदक जीता।
  • भारत की अमनदीप कौर ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में 2:04.66 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में 3:34.70 समय के साथ भारत ने स्वर्ण पदक जीता।
  • राशिद, नीरू पाठक, मोहम्मद अशफाक, ओलिम्बा और स्टेफी की भारतीय टीम ने मिश्रित 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • श्रीलंका के योदासिंघेगे चामो ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ 10.30 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारत के प्रणव गौरव (10.32 सेकंड) और हर्ष राउत (10.42 सेकंड) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।
  • महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में, श्रीलंका की मोहम्मद यामिक (11.53 सेकंड) और थानुजी अमाशा (11.72 सेकंड) ने स्वर्ण और रजत पदक जीता।
  • 100 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में भारत की नंदिनी ने स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी साथी मौमिता मंडल ने रजत पदक जीता।
  • इस चैंपियनशिप में भारत ने पहला स्वर्ण पदक पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ (प्रिंस कुमार) में जीता।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianathletics.in/4th-south-asian-saaf-senior-athletics-championships-2025/

https://indianathletics.in/wp-content/uploads/2025/10/Detailed-Results_-4th-South-Asian-Senior-Athletics-Championships-2025..-.pdf

https://timesofindia.indiatimes.com/city/ranchi/ranchi-gear-up-for-4th-saaf-senior-athletics-championships-with-exciting-cultural-ceremony/articleshow/124766987.cms

https://www.olympics.com/en/news/south-asian-athletics-championships-2025-ranchi-india-day-3-report