चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन-2026

प्रश्न – 31 मई, 2026 को चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) मुंबई (b) जोहान्सबर्ग
(c) केपटाउन (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 31 मई, 2026 को चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन-2026 नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
  • इसका मुख्य विषय है -“नवाचार, लचीलापन और समावेशी परिवर्तन के लिए भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी”।
  • इसका आयोजन अफ्रीकी संघ आयोग (African Union Commission) के सहयोग से किया जाएगा।
  • इस शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी महाद्वीप के विभिन्न देशों के नेता, अफ्रीकी संघ आयोग तथा क्षेत्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
  • इसका उद्देश्य भारत-अफ्रीका साझेदारी को और मजबूत करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार के लिए एक रोडमैप तैयार करना है।
  • यह शिखर सम्मेलन, अफ्रीकी देशों और अफ्रीकी संघ आयोग के साथ संवाद को मजबूत करने तथा पारस्परिक लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
  • यह पारस्परिक सम्मान, समानता, एकजुटता और साझा समृद्धि के सिद्धांतों पर आधारित है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/41073/Fourth+IndiaAfrica+Forum+Summit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *