चौथा थाईलैंड ओपन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट, 2025

प्रश्न – थाईलैंड ओपन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी टूर्नामेंट, 2025 के सन्दर्भ मेंनिम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) दीपक ने पुरुषों के 75 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के अब्दुरखिमोव जावोखिर को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
(b) नमन तंवर ने 90 किग्रा वर्ग में चीन के हान शुजेन को हराकर भारत को स्वर्ण दिलाया।
(c) महिलाओं की 80+ किग्रा फाइनल में किरण ने कज़ाकिस्तान की येलडाना टालिपोवा को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
(d) इस टूर्नामेंट में भारत ने कुल आठ पदक जीते,जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और पाँच कांस्य पदक शामिल हैं।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 मई, 2025 से 2 जून 2025 तक चौथा थाईलैंड ओपन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट, 2025 बैंकॉक,थाईलैंड में आयोजित हुआ
  • इस टूर्नामेंट में भारत ने कुल आठ पदक जीते,जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और पाँच कांस्य पदक शामिल हैं।
  • दीपक ने पुरुषों के 75 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के अब्दुरखिमोव जावोखिर को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • नमन तंवर ने 90 किग्रा वर्ग में चीन के हान शुजेन को हराकर दूसरा स्वर्ण भारत के लिए जीता।
  • महिलाओं के 80+ किग्रा फाइनल में भारत की किरण ने कज़ाकिस्तान की येलडाना टालिपोवा से हारकर रजत पदक जीता।
  • भारतीय कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज़ – तमन्ना (51 किलो), प्रिया (57 किलो), संजू (60 किलो), सनेह (70 किलो) और लालफकमावी राल्ते (80 किलो)।
  • भारतीय मुक्केबाज़ अंशुल गिल (90+ किग्रा) को सेमीफाइनल जीतने के बावजूद अयोग्य घोषित कर दिया गया।
  • उज्बेकिस्तान के कोच द्वारा की गई शिकायत के बाद, खेल भावना के विरुद्ध आचरण का हवाला देते हुए उन्हें पदक से वंचित कर दिया गया।
  • भारत ने इस प्रतियोगिता में 19 सदस्यीय दल भेजा था, जिसमें चीन, कज़ाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया और मेज़बान थाईलैंड जैसे मुक्केबाज़ी के दिग्गज देशों के खिलाड़ी शामिल थे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://boxingfederation.in/thailand-open-international-boxing-tournament/

https://sportstar.thehindu.com/boxing/thailand-open-2025-deepak-naman-tanwar-medals-standings-gold-silver-bronze-performance-analysis/article69646187.ece