चौथा जेंडर इक्वालिटी मोबिलाइजेशन (GEM)पुरस्कार-2026

प्रश्न – 22 अप्रैल, 2026 को भारत के किस नगर निगम को चौथा जेंडर इक्वालिटी मोबिलाइजेशन (GEM) पुरस्कार-2026 प्रदान किया गया ?
(a) गुंटूर नगर निगम (b) दिल्ली नगर निगम
(c) लखनऊ नगर निगम (d) नागपुर नगर निगम
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 अप्रैल, 2026 को भारत के गुंटूर नगर निगम को चौथा जेंडर इक्वालिटी मोबिलाइजेशन (GEM) पुरस्कार-2026 प्रदान किया गया
  • यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) द्वारा महिला उद्योग दिवस के अवसर पर वियना में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार GMC की ओर से सस्टेनेबल सिटीज प्रोजेक्ट मैनेजर और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑफिसर ओल्गा रताज ने प्राप्त किया।
  • यह सम्मान GMC की उस पहल के लिए दिया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण को पर्यावरणीय स्थिरता के साथ जोड़ा गया है।
  • इस पहल के तहत पहले अनौपचारिक रूप से कचरा संग्रहण कार्य में लगी 200 से अधिक महिलाओं की पहचान की गई, उन्हें प्रशिक्षित किया गया और उन्हें इलेक्ट्रिक ऑटो के ड्राइवर के रूप में नियुक्त किया गया, जो घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करती हैं।
  • यह पहल UNIDO समर्थित Sustainable Cities Integrated Approach Pilot (SCIAP) के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य शून्य-उत्सर्जन (zero-emission) कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना और महिलाओं को हरित अर्थव्यवस्था (green economy) से जोड़ना है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/guntur-municipal-corporation-wins-unidos-4th-gender-equality-mobilisation-award-in-vienna/article70900181.ece

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *