चौथा जनऔषधि सप्ताह -2026

प्रश्न – हाल ही में चौथा जनऔषधि सप्ताह -2026 कब मनाया गया ?
(a) 1-5 मार्च (b) 2-6 मार्च
(c) 3- 5 मार्च (d) 5- 11 मार्च
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1-5 मार्च, 2026 के मध्य चौथा जनऔषधि सप्ताह -2026 मनाया गया
  • इस जागरूकता अभियान का आयोजन रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबीआई) द्वारा किया गया
  • इस पहल में सामूहिक रूप से हजारों नागरिकों को शामिल किया गया है
  • उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयों को उपलब्ध कराने हेतु वर्ष 2008 में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) शुरुआत की थी।
  • यह परियोजना, औषधि विभाग, भारत सरकार द्वारा की गई एक विशेष पहल है, जो किफायती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास में जनता को व्यापक रूप से प्रभावित कर रही है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य सभी को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध कराना है ।
  • PMBJP की कार्यान्वयन एंजेसी ब्यूरो ऑफ फार्मा पीएसयू ऑफ इंडिया (BPPI) है।
  • जन औषधि सुगम मोबाइल एप्लिकेशन अगस्त, 2019 में लॉन्च किया गया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2236401&reg=3&lang=2

https://ddnews.gov.in/en/janaushadhi-saptah-2026-free-health-camps-continue-across-india-on-day-4