चैथम द्वीपों के पास विशाल फाइटोप्‍लैंकटन ब्लूम

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1.जनवरी, 2026 में न्यूजीलैंड के दक्षिणी गोलार्ध से लगभग 800 किलोमीटर पूर्व स्थित चैथम द्वीप समूह के आसपास समुद्र में फाइटोप्‍लांकटन की असामान्य वृद्धि (Bloom) दर्ज की गई।
2.फाइटोप्‍लांकटन सूक्ष्म प्रकाश-संश्लेषी जीव होते हैं, जो समुद्री खाद्य श्रृंखला की आधारशिला माने जाते हैं। इनकी संख्या में अचानक वृद्धि समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र, मत्स्य संसाधनों और वैश्विक कार्बन चक्र को भी प्रभावित करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के दक्षिणी गोलार्ध से लगभग 800 किलोमीटर पूर्व (500 मील) स्थित विरल आबादी चैथम द्वीप समूह के आसपास समुद्र में फाइटोप्‍लांकटन की असामान्य वृद्धि (Bloom) दर्ज की गई।
  • फाइटोप्‍लैंकटन ब्लूम, का यह दृश्य हरे और नीले रंग की चमकीली घुमावदार धाराओं के रूप में समुद्र की सतह पर दिखाई दिया और अंतरिक्ष से भी स्पष्ट रूप से देखा गया।
  • यह वृद्धि इतनी व्यापक थी कि इसे अंतरिक्ष से NOAA-20 उपग्रह के VIIRS सेंसर द्वारा स्पष्ट रूप से देखा गया।
  • यह घटना दक्षिणी गोलार्ध की गर्मियों के दौरान हुई, जब दक्षिणी महासागरों में जैविक उत्पादकता चरम पर होती है।
  • फाइटोप्‍लांकटन सूक्ष्म प्रकाश-संश्लेषी जीव होते हैं, जो समुद्री खाद्य श्रृंखला की आधारशिला माने जाते हैं। इनकी संख्या में अचानक वृद्धि समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र, मत्स्य संसाधनों और वैश्विक कार्बन चक्र को भी प्रभावित करती है।
  • चैथम द्वीप समूह दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह है।
  • यह क्षेत्र व्हेल, डॉल्फ़िन और सील्स जैसी समुद्री स्तनधारी प्रजातियों की विविधता का भी घर है।
  • यह न्यूज़ीलैंड का सबसे पूर्वी क्षेत्र है तथा यह लगभग 10 द्वीपों से मिलकर बना है, जिनमें से केवल दो द्वीपों पर स्थायी आबादी निवास करती है-चैथम द्वीप (सबसे बड़ा) और पिट द्वीप।
  • चैथम द्वीप का दक्षिणी भाग ऊँचे पठार और खड़ी चट्टानों से युक्त है, जबकि उत्तरी भाग में विस्तृत दलदली क्षेत्र, जलमार्ग तथा लंबे रेतीले समुद्र तट पाए जाते हैं।
  • यह विश्व का पहला मानव-निर्मित समय क्षेत्र माना जाता है जहाँ प्रतिदिन सबसे पहले सूर्योदय देखा जाता है।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://science.nasa.gov/earth/earth-observatory/blooming-seas-around-the-chatham-islands/