प्रश्न-21 अप्रैल‚ 2022 को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने किसे प्रतिष्ठित चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड‚ 2021 प्रदान किए जाने की घोषणा की?
(a) रॉबर्ट बुलर्ड
(b) जोन कार्लिंग
(c) सर डेविड एटनबरो
(d) सुनीता नारायण
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 21 अप्रैल‚ 2022 को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने ब्रिटेन के प्रसिद्ध प्रकृति संरक्षणवादी सर डेविड एटनबरो को प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ (Champions of the Earth Lifetime Achievement Award): 2021 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
- उन्हें प्रकृति के संरक्षण और इसकी बहाली के लिए अनुसंधान‚ प्रलेखन और वकालत के प्रति समर्पण के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया।
- इसके विगत विजेताओं में पर्यावरण न्याय अधिवक्ता रॉबर्ट बुलार्ड (वर्ष 2020)‚ पर्यावरण और स्वदेशी अधिकार रक्षक जोन कार्लिंग (वर्ष 2018) और पादप जीवविज्ञानी जोस सरूखान केर्मेज (वर्ष 2016) शामिल हैं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…