प्रश्न-हाल ही में चीन की ‘नई सिल्क रोड’ परियोजना में शामिल होने वाला जी-7 का पहला देश है?
(a) इटली
(b) फ्रांस
(c) जर्मनी
(d) जापान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 23 मार्च, 2019 को इटली ने चीन की ‘नई सिल्क रोड’ परियोजना में शामिल होने के लिए एक गैर-बाध्यकारी प्रोटोकॉल (Non-binding Protocol) पर हस्ताक्षर किया।
- ‘नई सिल्क रोड’ यातायात एवं व्यापार संबंध की परियोजना है जो एशिया से यूरोप तक विस्तारित हैं।
- ‘नई सिल्क रोड’ परियोजना को ‘बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव’ (BRI) के नाम से भी जाना जाता है।
- इस परियोजना में शामिल होने वाला इटली जी-7 का पहला देश है।
- उक्त परियोजना पर हस्ताक्षर मार्च, 2019 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इटली यात्रा के दौरान किए गए।
- ध्यातव्य है कि जी-7 के सदस्य देश कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
