चार्ली किर्क

प्रश्न – 10 सितंबर,2025 को किस देश के कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क का निधन हुआ ?
(a) जापान (b) कनाडा
(c) आयरलैंड (d) अमेरिका
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 सितंबर, 2025 को अमेरिकी कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क का निधन हो गया
  • यूटा (Utoh) के ओरेम स्थित यूटा वैली यूनिवर्सिटी (यूवीयू) परिसर में एक सेशन के दौरान इनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
  • डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी और राइट विंग इंफ्लुएंसर चार्ली किर्क काफी समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय थे।
  • चार्ली किर्क ने 2012 में सिर्फ 18 साल की उम्र में टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) की स्थापना की, जो अमेरिका का प्रमुख कंजर्वेटिव छात्र संगठन है।
  • इस संगठन ने वर्ष 2024 के चुनाव में युवा कंजर्वेटिव वोटरों को एकजुट किया, इसने ट्रंप की जीत में योगदान दिया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/international/death-of-charlie-kirk-lays-bare-deep-us-political-divisions/article70036283.ece