प्रश्न – चंद्रपुर में स्थापित किए जा रहे इसरो के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह केंद्र इसरो की परियोजना ‘नेत्रा’ के अंतर्गत स्थापित किया जा रहा है।
(b) इसके लिए चंद्रपुर में 67 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।
(c) इसका निर्माण एवं संचालन इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) द्वारा किया जाएगा।
(d) यह केंद्र केवल निम्न पृथ्वी कक्षा में सक्रिय उपग्रहों की निगरानी करेगा।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 सितंबर, 2026 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के निकट चंद्रपुर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र (Advanced Radar Research Centre) की आधारशिला रखी।
- यह सुविधा इसरो की नेत्रा परियोजना (Project NETRA) के अंतर्गत स्थापित किया जा रहा है।
- NETRA का पूरा नाम Network for Space Object Tracking and Analysis जिसका आशय अंतरिक्ष पिंडों की निगरानी एवं विश्लेषण नेटवर्क से है।
- इसका निर्माण एवं संचालन इसरो की इकाई इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) द्वारा किया जाएगा।
- इसरो की आधिकारिक वार्षिक रिपोर्ट 2025–26 के अनुसार, इस रडार सुविधा के लिए चंद्रपुर, असम में 67 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।
- इस भूमि से संबंधित हस्तांतरण ज्ञापन नवंबर 2023 में निष्पादित किया गया था तथा इसका अंतिम पंजीकरण 7 नवंबर, 2025 को पूरा हुआ।
- इस केंद्र का उद्देश्य निम्न पृथ्वी कक्षा (LEO) और भू-स्थिर पृथ्वी कक्षा (GEO) में मौजूद विभिन्न अंतरिक्ष पिंडों की निगरानी करना है।
- इनमें सक्रिय एवं निष्क्रिय उपग्रह, रॉकेट के अवशेष और अंतरिक्ष मलबा शामिल हैं।
- चंद्रपुर को रडार सुविधा से मिलने वाले आंकड़े नेत्रा तंत्र को पिड़ो की रक्षा निर्धारित करने, अंतरिक्ष मलबे की निगरानी करने तथा भारतीय उपग्रहों के साथ संभावित टकराव के खतरे का समय रहते आकलन करने में सहायक होगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…