घरेलू हिंसा की पीड़िता के लिए सहायता योजना 

प्रश्न-18 जनवरी‚ 2022 को किस राज्य में घरेलू हिंसा में पीड़ित हुई बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए सहायता योजना को मंजूरी प्रदान की गई है?
(a) राजस्थान
(b) छत्तीसगढ़
(c) मध्य प्रदेश
(d) हरियाणा
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 जनवरी‚ 2022 को संपन्न मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में घरेलू हिंसा में पीड़ित हुई बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए सहायता योजना को मंजूरी की गई।
  • योजनांतर्गत हिंसा से पीड़िता को शरीर के किसी भी अंग में 40 प्रतिशत से कम दिव्यांगता होने की स्थिति में 2 लाख रुपये की सहायता देने का प्रावधान है।
  • 40 प्रतिशत से अधिक क्षति होने के कारण हुई दिव्यांगता के किए 4 लाख रुपये की सहायता देने का प्रावधान किया गया है।
  • न्यायालय आदि गंतव्य स्थल तक (जिसमें न्यायालय में प्रकरण के विचाराधीन रहने की अवधि भी शािमल है) आवागमन के लिए परिवहन के वास्तविक व्यय की व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है।
  • इसी बैठक में गैस पीड़ित एवं उनके बच्चों के उपचार की व्यवस्था‚ आयुष्मान ‘निरामय’ मध्य प्रदेश योजना में आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक‚ एनएचपीएस योजना में चिह्नित चिकित्सालयों में पैकेज राशि की दरों के अनुरूप किए जाने का निर्णय लिया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews#%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2%20%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%81%20%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%88%20%E0%A4%AA%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%B2%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%20%E0%A4%85%E0%A4%B2%E0%A5%80%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%B2%20%E0%A4%B8%E0%A5%88%E0%A4%B2%20%E0%A4%8F%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%9A%20%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%82%E0%A4%AD%20%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-20220224N434