ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवॉर्ड‚ 2022

प्रश्न-ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवॉर्ड‚ 2021 के संबंध में कौन-सा कथन सही है।
1. ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवॉर्ड विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा प्रदान किया जाता है।
2. 22-28 मई‚ 2022 तक विश्व स्वास्थ्य सभा की 75वीं बैठक ‘जेनेवा’ में आयोजित हुई।
3. 22मई‚ 2022 को विश्व स्वास्थ्य सभा के अभिसमय में ‘आशा कार्यकर्ताओं’ को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
कूट:
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 22-28 मई 2022 तक विश्व स्वास्थ्य सभा की 75वीं बैठक आयोजित हुई।
  • यह बैठक जेनेवा स्विट्‌जरलैंड में आयोजित हुई।
  • विश्व स्वास्थ्य सभा‚ 2022 का विषय- ‘‘शांति के लिए स्वास्थ्य‚ स्वास्थ्य के लिए शांति’’ रहा।
  • 22 मई‚ 2022 को विश्व स्वास्थ्य सभा के अभिसमय में भारत की ‘आशा कार्यकर्ताओं’ को ‘ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवॉर्ड‚ 2022’ से सम्मानित किया गया।
  • ध्यातव्य है‚ कि यह पुरस्कार क्षेत्रीय स्वास्थ्य मुद्दों के प्रतिबद्धता‚ नेतृत्व और वैश्विक स्वास्थ्य में योगदान के लिए दिया जाता है।
  • गौरतलब है कि आशा कार्यकर्ताओं को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के समय समुदाय को स्वास्थ्य देखभाल से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया।
  • आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पांच अन्य लोगों को भी यह पुरस्कार प्राप्त हुआ जो‚ निम्नवत हैं‚
  1. फरवरी‚ 2022 में अफगानिस्तान में गोली मारकर हत्या किए जाने वाले ‘आठ स्वयं सेवी पोलियो कार्यकर्ताओं को’
    1. समाज के वंचित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने वाले ‘डॉ. पॉल फार्मर को’
    2. कलंक विरोधी कार्यक्रम के लिए ‘डॉ. अहमद हंकिर को’
    3. कुष्ट रोग और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध वैश्विक लड़ाई के लिए ‘योहेई सासाकावा को’
    4. युवाओं में जोखिम भरे व्यवहार के विकल्प के रूप में खेल तक पहुंच की सुविधा प्रदान करने के लिए वॉलीबॉल खिलाड़ी ‘लुड मिला सोफिया ओलिवेरा बरेला को’

लेखक-सुरेन्द्र वर्मा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/explained-all-about-indias-asha-workers-recipients-of-whos-global-leaders-award/article65457663.ece