प्रश्न – ग्रीन इंडिया मिशन के वन आवरण संबंधी लक्ष्यों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- वन आवरण की गुणवत्ता में सुधार का लक्ष्य 14 लाख हेक्टेयर था।
- गुणवत्ता में वास्तविक सुधार लगभग 1.1384 लाख हेक्टेयर में हुआ।
- वन आवरण में वृद्धि का लक्ष्य 14 लाख हेक्टेयर था।
- वन आवरण में वास्तविक वृद्धि 3.409 लाख हेक्टेयर में हुई।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- वर्ष 2014 में ग्रीन इंडिया मिशन की स्वीकृति के अनुसार वन आवरण की गुणवत्ता में सुधार के लिए 14 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित था, जबकि सुधार केवल 1.1384 लाख हेक्टेयर में दर्ज किया गया।
- इस प्रकार लक्ष्य की तुलना में 91.87 प्रतिशत की कमी रही।
- इसी तरह, वन आवरण में वृद्धि का लक्ष्य भी 14 लाख हेक्टेयर था, लेकिन वास्तविक वृद्धि मात्र 34,090 हेक्टेयर में दर्ज की गई।
- यह निर्धारित लक्ष्य से 97.57 प्रतिशत कम थी।
- वर्ष 2015-2025 के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को छोड़कर किसी भी राज्य ने कार्बन अवशोषण का आकलन नहीं किया।
- भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) की ओर से रखरखाव की उचित योजना नहीं बनाए जाने के कारण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगाए गए फ्लक्स टावर निष्क्रिय पड़े रहे।
- कार्बन अवशोषण का आकलन करने के लिए स्थापित इस आधारभूत संरचना पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
- आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने वार्षिक खाते ही तैयार नहीं किए।
- जहां खाते बनाए गए, वहां अनेक खाते या तो लेखापरीक्षित नहीं थे अथवा सहायक अभिलेखों से उनका मिलान नहीं हो रहा था।
- अधिकांश निर्धारित स्तरों पर निगरानी भी अपर्याप्त रही।
- पारदर्शिता के लिए आवश्यक सार्वजनिक वेब लिंक 14 /केंद्रशासित प्रदेश राज्यों ने उपलब्ध नहीं कराए।
- लेखापरीक्षा में उपलब्धियों से संबंधित आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किए जाने के मामले भी सामने आए।
- केएमएल फाइलों का सत्यापन नहीं किया गया था, जबकि भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) विश्लेषण में पाया गया कि नमूने के 70 प्रतिशत स्थलों पर ग्रीन इंडिया मिशन के कारण कोई स्पष्ट परिवर्तन दिखाई नहीं दिया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://cag.gov.in/uploads/download_audit_report/2026/4-of-2026-Eng-06a82acec6ac374.65754275.pdf