प्रश्न – मार्च, 2025 में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सह प्रदर्शनी ग्रिडकॉन, 2025 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) जयपुर
(c) भोपाल (d) लखनऊ
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9-11 मार्च, 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सह प्रदर्शनी ग्रिडकॉन, 2025 आईआईसीसी, यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित किया गया
- बिजली क्षेत्र में उद्योग, उपयोगिताओं, पेशेवरों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है
- मुख्य विषय – “ग्रिड लचीलापन में नवाचार”
- इसे पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) द्वारा विद्युत मंत्रालय के संरक्षण में और सीआईजीआरई, इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया
- केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने इसका उद्घाटन किया
- उद्देश्य- अक्षय ऊर्जा एकीकरण, ग्रिड लचीलापन, परिसंपत्ति प्रबंधन और डिजिटल परिवर्तन के भविष्य को आकार देना
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
