प्रश्न – 25 अक्टूबर‚ 2023 को किस राज्य में 237 करोड़ रुपये की लागत से सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर ग्राफीन उत्पादन सुविधा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है?
(a) महाराष्ट्र (b) तमिलनाडु
(c) केरल (d) कर्नाटक
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

- केरल डिजिटल यूनिवर्सिटी इस परियोजना के लिए केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) से ऋण लेने और वैश्विक रुचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से निजी साझेदार की खोज के लिए प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार करेगी।
- इस परियोजना के सुचारु रूप से कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु एक प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा‚ जिसमें उद्योग और आईटी विभागों और केरल औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकास निगम (KINFRA) के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
- ग्राफीन एक हेक्सागोनल जालिका में व्यवस्थित कार्बन का अपररूप है।
- यह ग्रेफाइट के रूप में प्रकृति में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
- यह लचीला‚ पारदर्शी और अविश्वसनीय रूप से मजबूत होने के साथ-साथ विश्व में सबसे पतला‚ सबसे अधिक विद्युत और ताप प्रवाहकीय सामग्री है।
लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…