गोल्ड मेल्टिंग एटीएम

प्रश्न – 3 मई, 2025 को निम्नलिखित में से किस कंपनी ने हैदराबाद में विश्व का पहला एआई-संचालित गोल्ड मेल्टिंग एटीएम लॉन्च किया?
(a) टाटा डिजिटल (b) गोल्डसिक्का प्राइवेट लिमिटेड
(c) रिलायंस ज्वेल्स (d) निखिल्स ज्वेलर्स
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 मई, 2025 को हैदराबाद स्थित गोल्डसिक्का प्राइवेट लिमिटेड (गोल्डसिक्का) ने एआई-संचालित गोल्ड मेल्टिंग एटीएम का अनावरण किया।
  • यह गोल्ड मेल्टिंग एटीएम उपयोगकर्ताओं को सोने और सोने के आभूषणों को खरीदने, बेचने, विनिमय करने, पट्टे पर देने, डिजिटाइज़ करने और मुद्रीकृत करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • गोल्डसिक्का ने वर्ष 2022 में भारत का पहला रियल-टाइम गोल्ड एटीएम लॉन्च किया था।
  • अब कंपनी इसके अगले संस्करण को पेश किया है, जो उन्नत तकनीकों से लैस है और सोने से जुड़ी लेन-देन प्रक्रिया को पूर्णतः बदल देता है।
  • यह मशीन ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) तकनीक से युक्त है, जिससे ग्राहक आभूषण खरीदने से पहले उसे वर्चुअली पहनकर देख सकते हैं।
  • इस एटीएम से न सिर्फ सोना खरीदा जा सकता है बल्कि बेचा भी जा सकता है।
  • जब कोई ग्राहक इसमें सोना जमा करता है, तो मशीन उस सोने को पिघलाती है, उसकी शुद्धता की जांच करती है और शुद्ध सोने का मूल्य मशीन की स्क्रीन पर दिखाया जाता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

10 05 225 25https://telanganatoday.com/hyderabad-based-goldsikka-unveils-worlds-first-ai-powered-gold-melting-atm.dotx