प्रश्न – अप्रैल, 2026 को विश्वभर के 6 पर्यावरणविदों को गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। इसमें शामिल भारतीय पर्यावरणविद् हैं-
(a) सुनीता नारायण (b) राजेंद्र सिंह
(c) आलोक शुक्ला (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अप्रैल,2026 में गोल्डमैन पर्यावरण फाउंडेशन द्वारा विश्वभर के 6 पर्यावरणविदों को गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
- इस वर्ष किसी भी भारतीय पर्यावरणविद को इस पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया।
- जबकि वर्ष 2024 में भारत के आलोक शुक्ला को यह पुरस्कार दिया गया था
- यह पहली बार है जब इस पुरस्कार के इतिहास में सभी विजेता महिलाएं हैं।
- इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति इस प्रकार हैं-
1.इरॉरो तांशी (नाइजीरिया) – अफ्रीका
2.बोरिम किम (दक्षिण कोरिया) – एशिया
3.सारा फिंच (यूनाइटेड किंगडम) – यूरोप
4.थियोनिला रोका मैटबोब (पापुआ न्यू गिनी) – द्वीप एवं द्वीपीय राष्ट्र
5.अलानाह आकाक हर्ली (संयुक्त राज्य अमेरिका) – उत्तर अमेरिका
6.युवेलिस मोरालेस ब्लांको (कोलंबिया) – दक्षिण एवं मध्य अमेरिका - इस पुरस्कार के बारे में-
- यह वर्ष 1989 में अमेरिकी परोपकारी रिचर्ड और रोडा (Rhoda) गोल्डमैन द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है।
- इसे ‘ग्रीन नोबेल पुरस्कार’ के नाम से जाना जाता है।
- यह पुरस्कार गोल्डमैन पर्यावरण फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके भारतीयों में आलोक शुक्ला (2024 ), प्रफुल्ल सामंतारा (2017), रमेश अग्रवाल (2014)‚ राशिदा बी एवं चंपा देवीे शुक्ला (2004)‚ एमसी मेहता (1996), एवं मेधा पाटकर (1992) शामिल हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
