गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन

प्रश्न – 20 दिसंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) नया एकीकृत टर्मिनल भवन लगभग 1.4 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
(b) नए टर्मिनल के चालू होने से गुवाहाटी एयरपोर्ट की वार्षिक यात्री क्षमता बढ़कर लगभग 1.25–1.3 करोड़ हो जाएगी।
(c) यह भारत का पहला प्रकृति-थीम आधारित एयरपोर्ट टर्मिनल है, जो “बांस के बाग (Bamboo Orchids)” थीम पर आधारित है।
(d) इस टर्मिनल के निर्माण में लगभग 140 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया गया है, जो असम की औद्योगिक विरासत को दर्शाता है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 दिसंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी स्थित लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
  • इस हवाई अड्डे का एकीकृत नया टर्मिनल भवन लगभग 1.4 लाख वर्ग मीटर में निर्मित है।।
  • नए टर्मिनल के चालू होने से गुवाहाटी एयरपोर्ट की क्षमता बढ़कर लगभग 1.25–1.3 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष हो जाएगी, जिससे पर्यटन, व्यापार और मां कामाख्या के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।
  • यह टर्मिनल “विकास के साथ विरासत” की अवधारणा को साकार करता है।
  • यह भारत का पहला प्रकृति-थीम (Natural Them) आधारित एयरपोर्ट टर्मिनल है, जो “बांस के बाग” (Bamboo Orchids) की थीम पर आधारित है।
  • इसका डिज़ाइन असम की जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है।
  • इस टर्मिनल में पूर्वोत्तर से प्राप्त लगभग 140 मीट्रिक टन स्थानीय बांस का अभूतपूर्व उपयोग किया गया है, जो काजीरंगा से प्रेरित हरे-भरे परिदृश्य, जापी रूपांकनों, प्रतिष्ठित गैंडे के प्रतीक तथा कोपोउ (Kopou) फूल को प्रतिबिंबित करने वाले 57 ऑर्किड-प्रेरित स्तंभों से पूरित है।
  • लगभग एक लाख देशी प्रजातियों के पौधों से बना “स्काई फॉरेस्ट” यात्रियों को जंगल जैसा अनुभव देता है।
  • डिजिटल सुविधाओं के तहत डिजीयात्रा, फुल-बॉडी स्कैनर, स्वचालित बैगेज हैंडलिंग, एआई-संचालित संचालन और फास्ट-ट्रैक इमिग्रेशन जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-inaugurates-new-terminal-building-of-lokapriya-gopinath-bardoloi-international-airport-in-guwahati-assam