गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार, 2025

प्रश्न – जनवरी 2025 में किस भारतीय को गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार, 2025 प्रदान किया गया ?
(a) प्रोफेसर उर्वशी सिन्हा
(b) प्रोफेसर राजीव भट्ट
(c) प्रोफेसर दीपक सिंह
(d) प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जनवरी 2025 में प्रोफेसर उर्वशी सिन्हा को ब्रिटेन के कैम्ब्रिज स्थित बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
  • वह रमन अनुसंधान संस्थान (आरआरआई) में प्रकाश और पदार्थ भौतिकी विषय की संकाय सदस्य है
  • वह गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट प्राइज की 25वीं वर्षगांठ मनाने वाले आठ विजेताओं में से एक हैं।
  • वह वाटरलू, कनाडा स्थित क्वांटम कंप्यूटिंग संस्थान और टोरंटो विश्वविद्यालय के क्वांटम सूचना एवं क्वांटम कंप्यूटिंग केंद्र के संबद्ध सदस्य हैं।
  • वह क्वांटम फंडामेंटल्स और टेक्नोलॉजी दोनों में अनुसंधानकर्ता हैं तथा वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान आरआरआई में क्वांटम सूचना और कंप्यूटिंग लैब की प्रमुख हैं।
  • उन्हें भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी, कनाडा में फोटोनिक क्वांटम साइंस एंड टेक्नोलॉजीज में कनाडा एक्सीलेंस रिसर्च चेयर (सीईआरसी) की प्राप्तकर्ता भी हैं।
  • उन्होंने ओपन क्वांटम इंस्टीट्यूट (ओक्यूआई) के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है, जो अपनी तरह का पहला बहु-हितधारक संस्थान है, जिसे मार्च 2024 में सीईआरएन में लॉन्च किया गया ।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2094336