प्रश्न – गुरजंत सिंह के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- उन्होंने वर्ष 2017 में भारतीय सीनियर हॉकी टीम के लिए पदार्पण किया।
- उन्होंने अपने करियर में 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 33 गोल किए।
- उन्हें वर्ष 2023 में अर्जुन पुरस्कार से
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 1 और 3
(c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 मार्च, 2026 को भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी गुरजंत सिंह द्वारा दिल्ली में हॉकी इंडिया अवार्ड्स समारोह के दौरान संन्यास लेने की घोषणा की गई
- 31 वर्षीय भारतीय हॉकी खिलाड़ी ने वर्ष 2017 में पदार्पण करने के बाद से 130 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भाग लिया और 33 गोल किए।
- गुरजंत सिंह पहली बार वर्ष 2016 में लखनऊ में आयोजित जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा में आए, जहां भारत ने खिताब जीता।
- उन्होंने फाइनल में गोल करके भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की।
- वह टोक्यो ओलंपिक,2020 और पेरिस ओलंपिक,2024 दोनों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीमों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे।
- गुरजंत ने एशियाई खेल, 2023 और एशिया कप, 2017 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई , साथ ही उन्होंने कई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी जीते।
- वर्ष 2021 में उन्हें भारत के सर्वोच्च खेल सम्मानों में से एक अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/gurjant-singh-olympic-medallist-india-men-hockey-player-retirement
