प्रश्न – 13 फरवरी, 2026 को गुणवत्ता आश्वासन (क्यूए) सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) विशाखापत्तनम
(c) जयपुर (d) बंगलुरु
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 फरवरी, 2026 को गुणवत्ता आश्वासन (क्यूए) सम्मेलन नई दिल्ली के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया
- इसका मुख्य विषय था- ‘ट्रेसेबिलिटी, स्पीड और ट्रस्ट – लेवरेजिंग टेक्नोलॉजी फॉर स्मार्टर क्वालिटी एश्योरेंस’ है।
- इसमें रक्षा मंत्रालय, भारतीय नौसेना, क्वालिटी एश्योरेंस एजेंसियों, शिपयार्ड, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और प्रमुख उद्योग भागीदारों के वरिष्ठ अधिकारी नौसेना और रक्षा विनिर्माण में गुणवत्ता आश्वासन के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ आएं
- इस सम्मेलन का उद्देश्य गुणवत्ता आश्वासन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने, विनिर्माण श्रृंखला में पता लगाने की क्षमता बढ़ाने, अनुमोदन और प्रमाणन में तेजी लाने और हितधारकों के बीच दीर्घकालिक विश्वास स्थापित करने में डिजिटल प्रौद्योगिकियों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://ddnews.gov.in/qa-industry-conference-on-february-13-focus-on-defence-quality
