प्रश्न – 31 अगस्त–1 सितंबर, 2026 के मध्य गुटनिरपेक्ष आंदोलन के राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों के प्रथम सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उच्चस्तरीय स्मारक बैठक-2026 कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) ताशकंद
(c) बेलग्रेड (d) मास्को
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 अगस्त–1 सितंबर, 2026 के मध्य गुटनिरपेक्ष आंदोलन के राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों के प्रथम सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उच्चस्तरीय स्मारक बैठक-2026 बेलग्रेड, सर्बिया में आयोजित हुई
- उच्चस्तरीय स्मारक बैठक का विषय है— “गुटनिरपेक्षता की विरासत: आज की दुनिया के लिए सबक” (The Legacy of Non-Alignment: Lessons for Today’s World)।
- केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उच्चस्तरीय स्मारक बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया
- गुटनिरपेक्ष आंदोलन के बारे में –
- यह विकासशील देशों का एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जो औपचारिक रूप से किसी भी महाशक्ति गुट (जैसे शीत युद्ध के दौरान अमेरिकी या सोवियत गुट) के साथ गठबंधन नहीं करते है.
- इसकी औपचारिक स्थापना 1 सितंबर, 1961 को यूगोस्लाविया की तत्कालीन राजधानी बेलग्रेड(अब यह सर्बिया की राजधानी है ) में हुए पहले शिखर सम्मेलन में हुई थी
- भारत इस आंदोलन का संस्थापक सदस्य है।
- यह आंदोलन ऐतिहासिक महत्व के एक साझा मंच पर 121 विकासशील देशों को एक साथ लाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…