गुआडेलूप की महिला में नए रक्त समूह की खोज

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन “ग्वाडा नेगेटिव” (Gwada Negative) रक्त समूह से संबंधित सही नहीं है?
(a) “ग्वाडा नेगेटिव” नामक रक्त समूह की खोज फ्रांस के वैज्ञानिकों द्वारा की गई।
(b) यह रक्त समूह गुआडेलूप की एक महिला में पाया गया था।
(c) “ग्वाडा नेगेटिव” को वर्ष 2025 में ISBT द्वारा 48वें रक्त समूह प्रणाली के रूप में मान्यता दी गई।
(d) यह रक्त समूह अफ्रीका के नाइजीरिया क्षेत्र की एक महिला में खोजा गया।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 जून, 2025 को फ्रांस की रक्त आपूर्ति एजेंसी (French Blood Establishment) ने गुआडेलूप (Guadeloupe) की एक महिला में एक नए रक्त समूह की खोज की घोषणा की।
  • फ्रांस के वैज्ञानिकों ने कैरिबियाई द्वीप गुआडेलूप (Guadeloupe) की एक महिला में एक नया और अत्यंत दुर्लभ रक्त समूह खोजा है।
  • इस रक्त समूह का नाम “ग्वाडा नेगेटिव” (Gwada Negative)रखा गया है।
  • इसे हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय रक्त संक्रमण सोसायटी (International Society of Blood Transfusion – ISBT) ने आधिकारिक रूप से विश्व का 48वां रक्त समूह प्रणाली घोषित किया है।
  • यह रक्त समूह अत्यंत दुर्लभ है, और वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में यह महिला ही इस रक्त समूह की अकेली ज्ञात वाहक (carrier) हैं।
  • ईएफएस के मेडिकल बायोलॉजिस्ट थियरी पेयरार्ड (Thierry Peyrard) के अनुसार, वर्ष 2011 में पहली बार महिला के खून में एक “असामान्य एंटीबॉडी” देखी गई थी, जब वह पेरिस में एक सामान्य सर्जरी से पहले जाँच करा रही थीं।
  • उस समय संसाधनों की कमी के कारण आगे शोध संभव नहीं हो पाया।
  • हालांकि,वर्ष 2019 में उच्च-गति डीएनए अनुक्रमण (high-throughput DNA sequencing) तकनीक की मदद से वैज्ञानिक इस अनोखी एंटीबॉडी के पीछे छिपे आनुवंशिक उत्परिवर्तन (genetic mutation) को समझ सके।
  • यह उत्परिवर्तन महिला को उसके माता-पिता से विरासत में मिला था, जिन दोनों में यह जीन म्यूटेशन था।
  • ABO रक्त समूह प्रणाली की खोज 1900 के दशक की शुरुआत में हुई थी। लेकिन डीएनए तकनीकों के विकास के साथ हाल के वर्षों में नए रक्त समूहों की खोज की गति तेज़ हुई है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/health/french-scientists-find-new-blood-type-in-guadeloupe-woman/article69724036.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/international/us/french-scientists-discover-a-new-blood-type-found-in-only-one-woman-alive-today/articleshow/122201557.cms?from=mdr

https://indianexpress.com/article/technology/science/gwada-negative-scientists-identify-new-blood-group-france-10090815