प्रश्न – 17 जनवरी, 2025 को बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट ने 460 दिनों से ज़्यादा चले युद्ध के बाद गाजा में संघर्ष विराम के लिए हमास के साथ एक समझौते को मंज़ूरी प्रदान की। इस समझौते से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-?
1.समझौते के तहत, हमास ने पहले चरण में 33 बंधकों को रिहा करने पर सहमति जताई है, जिनमें महिलाएँ, बच्चे, 50 वर्ष से ऊपर के पुरुष और बीमार या घायल लोग शामिल हैं।
2.नेतन्याहू की गठबंधन सरकार के 24 मंत्रियों ने समझौते के पक्ष में मतदान किया, जबकि आठ ने इसका विरोध किया। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (iii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 जनवरी, 2025 को बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट ने 460 दिनों से ज़्यादा चले युद्ध के बाद गाजा में संघर्ष विराम के लिए हमास के साथ एक समझौते को मंज़ूरी प्रदान की।
- नेतन्याहू की गठबंधन सरकार के 24 मंत्रियों ने समझौते के पक्ष में मतदान किया, जबकि आठ ने इसका विरोध किया।
- इजरायली सुरक्षा कैबिनेट ने 16 जनवरी, 2025 को पहले संघर्ष विराम समझौते के पक्ष में मतदान किया था।
- समझौते के तहत, हमास ने पहले चरण में 33 बंधकों को रिहा करने पर सहमति जताई है, जिनमें महिलाएँ, बच्चे, 50 वर्ष से ऊपर के पुरुष और बीमार या घायल लोग शामिल हैं।
- इस पहले चरण की अवधि छह सप्ताह है।
- इसके अलावा, 95 फिलिस्तीनी बंदियों को भी रिहा किया जाएगा।
- यह रिहाई 18 जनवरी, 2025 को शुरू होगी।
- इस संघर्ष में 46,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है, गाजा की आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा विस्थापित हुआ है और व्यापक विनाश हुआ है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://edition.cnn.com/world/live-news/israel-hamas-ceasefire-war-palestinians-01-17-25/index.html
https://www.aljazeera.com/news/2025/1/17/israeli-cabinet-approves-gaza-ceasefire-deal