प्रश्न – 8 सितंबर, 2025 को स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ द्वारा गाज़ा के समर्थन हेतु घोषित 9 नए उपायों के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) स्पेनिश बंदरगाहों से इस्राइल सेना हेतु ईंधन ले जाने वाले जहाज़ों का पारगमन प्रतिबंधित किया गया।
(b) गाज़ा और वेस्ट बैंक की अवैध बस्तियों से आयात को प्रोत्साहन देने के लिए टैक्स छूट की घोषणा की गई।
(c) फ़िलिस्तीन शरणार्थियों के लिए UNRWA को अतिरिक्त 10 मिलियन यूरो सहयोग देने का वचन दिया गया।
(d) वर्ष 2026 तक गाज़ा के लिए मानवीय सहायता को 150 मिलियन यूरो तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 सितंबर, 2025 को स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने मोंक्लोआ पैलेस से एक औपचारिक घोषणा में गाज़ा में हो रहे नरसंहार को रोकने, इसके अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने और फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन के लिए 9 नए उपायों की घोषणा की।
० 9 नए उपाय – - राजकीय आदेश द्वारा हथियारों पर स्थायी प्रतिबंध – अक्टूबर 2023 से लागू अस्थायी रोक को क़ानूनी रूप से स्थायी बनाया जाएगा।
- स्पेनिश बंदरगाहों से इस्राइल सेना हेतु ईंधन ले जाने वाले जहाज़ों का पारगमन प्रतिबंधित।
- इस्राइल को रक्षा सामग्री ले जाने वाले सभी सरकारी विमानों के लिए स्पेनिश वायुक्षेत्र बंद।
- गाज़ा में नरसंहार, मानवाधिकार उल्लंघन और युद्ध अपराधों में शामिल लोगों का स्पेन में प्रवेश वर्जित।
- गाज़ा व वेस्ट बैंक में अवैध बस्तियों से आयात पर प्रतिबंध – फ़िलिस्तीनियों के विस्थापन को रोकने और दो-राष्ट्र समाधान को जीवित रखने के लिए।
- अवैध इस्राइल बस्तियों में रह रहे स्पेनिश नागरिकों के लिए दूतावास सेवाएं न्यूनतम की जाएंगी।
- फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण को सहयोग बढ़ाना – रफ़ा (मिस्र-गाज़ा सीमा) पर ईयू सीमा सहायता मिशन में स्पेनिश सैनिकों की संख्या बढ़ेगी और कृषि, खाद्य सुरक्षा व स्वास्थ्य में नए सहयोग प्रोजेक्ट शुरू होंगे।
- फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (United Nations Relief and Works Agency for Palestine Refugees in the Near East – UNRWA) को अतिरिक्त 10 मिलियन यूरो का सहयोग।
- गाज़ा के लिए मानवीय सहायता वर्ष 2026 तक 150 मिलियन यूरो तक बढ़ाई जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.worldecr.com/news/spain-announces-nine-anti-israel-measures-including-arms-embargo/ https://maghrebi.org/2025/09/11/spain-issues-nine-measures-against-israel-over-gaza-conflict/
