प्रश्न – 27 मार्च, 2025 को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने गाइया (Gaia) नामक अंतरिक्ष मिशन बंद करने की घोषणा की।गाइया (Gaia) अंतरिक्ष मिशन को किस वर्ष लॉन्च किया गया था?
(a) 2011 (b) 2013
(c) 2015 (d) 2017
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 मार्च, 2025 को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने गाइया (Gaia) नामक अंतरिक्ष मिशन बंद करने की घोषणा की।
- वर्ष 2013 में लॉन्च किया गया गाइया (Gaia) अंतरिक्ष यान ब्रह्मांडीय खोज में मील का पत्थर रहा है।
- इसने दो अरब से अधिक तारों की सटीक स्थिति, दूरी, गति और अन्य गुणों को मापा।
- इसके डेटा से वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के ढांचे, पुराने टकरावों, नए तारा समूहों, ग्रहों, ब्लैक होल, क्वासारों, धूमकेतुओं और क्षुद्रग्रहों की पहचान की।
- इस मिशन ने आकाशगंगा का अब तक का सबसे बड़ा एवं सबसे सटीक बहुआयामी मानचित्र प्रदान किया है जो इसकी संरचना व विकास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।
- आकाश का मानचित्रण करते समय इस अंतरिक्ष वेधशाला ने एक नए प्रकार के ब्लैक होल की भी खोज की है जिसमें पृथ्वी के निकट स्थित एक ब्लैक होल भी शामिल है।
- भविष्य की परियोजनाएं – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) की Euclid और Plato जैसी मिशन गाया के डेटा पर आधारित अनुसंधान करेंगी।
- डेटा रिलीज़, 4 – वर्ष 2026 में अगला डेटा रिलीज़ (DR4) होगा और अंतिम ‘गाइया लेगेसी कैटलॉग’ वर्ष 2030 के बाद आएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.esa.int/Enabling_Support/Operations/Farewell_Gaia!_Spacecraft_operations_come_to_an_end
