प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.28 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस परेड 2026 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और सर्वश्रेष्ठ झांकियों के परिणामों की घोषणा की गई
- इसमें महाराष्ट्र (गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक) को शीर्ष झांकी (राज्य/केंद्र शासित प्रदेश) का पुरस्कार प्रदान किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं है
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए तीनों सेनाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ)/अन्य सहायक बलों में से सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों तथा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकियों के परिणामों की घोषणा कर दी गई है।
- इन दस्तों और झांकियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए गठित जजों के तीन पैनल ने निम्नलिखित विजेताओं का चयन किया है:
• तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – भारतीय नौसेना
• सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – दिल्ली पुलिस
• शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/केंद्र शासित प्रदेश):
1.महाराष्ट्र (गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक)
2.जम्मू और कश्मीर (जम्मू और कश्मीर के हस्तशिल्प और लोक नृत्य)
3.केरल (वॉटर मेट्रो और शत-प्रतिशत डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल)
• केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में सर्वश्रेष्ठ झांकी – संस्कृति मंत्रालय (वंदे मातरम — एक राष्ट्र की आत्मा की पुकार)
• विशेष पुरस्कार:
1.केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (वंदे मातरम — 150 वर्षों का उत्सव)
2.‘वंदे मातरम: भारत की शाश्वत गूँज’ नृत्य समूह
- नागरिकों द्वारा अपने पसंदीदा झांकी और मार्चिंग दस्तों को वोट देने के लिए MyGov पोर्टल पर आयोजित ऑनलाइन पोल के आधार पर Popular Choice श्रेणी के परिणाम इस प्रकार हैं:
• तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – असम रेजिमेंट
• सीएपीफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – सीआरपीएफ
• शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/केंद्र शासित प्रदेश):
1.गुजरात (स्वदेशी का मंत्र – आत्मनिर्भरता – स्वतंत्रता: वंदे मातरम)
- उत्तर प्रदेश (बुंदेलखंड की संस्कृति)
- राजस्थान (रेगिस्तान का सुनहरा स्पर्श: बीकानेर की स्वर्ण कला (उस्ता कला)
• केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में सर्वश्रेष्ठ झांकी – स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: भारतीय स्कूली शिक्षा को विकसित भारत की राह पर अग्रसर करना)
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2219869®=3&lang=1
