गगनयान मिशन

प्रश्न-भारत का गगनयान मिशन जिसे वर्ष 2023 में लांच किया जाएगा‚ निम्नलिखित में से किस से संबंधित है?
(a) मानव युक्त चंद्र मिशन
(b) मानव युक्त मंगल मिशन
(c) मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 जून‚ 2022 को पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत वर्ष 2023 में अपना पहला मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान लांच करेगा।
  • विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) के अवसर पर श्री सिंह ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में भारत अपना पहला मानव महासागर मिशन भी लांच करने जा रहा है।
  • सरकार जल्द ही नीली आर्थिक नीति (Blue Economic policy) भी लागू करेगी।
  • ब्लू इकोनॉमिक पॉलिसी के तहत वर्ष 2030 तक लगभग 4 करोड़ लोगों को महासागर आधारित उद्योगों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
  • यह समुद्र में छिपी संपदा‚ विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।
  • अन्य तथ्य-
  • गगनयान मिशन:
  • गगनयान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का एक मिशन है।
  • गगनयान शेड्‌यूल के तहत‚ तीन उड़ाने निम्न पृथ्वी कक्षा (LEO) में भेजी जाएंगी।
  • इनमें पहले दो मानव रहित उड़ाने और एक मानव युक्त अंतरिक्ष उड़ान होगी।
  • वर्ष 2022 में अगले छह महीनों में पहले क्रू स्केप सिस्टम के प्रदर्शन के लिए परीक्षण वाहन लांच करने के साथ-साथ पहला बिना चालक वाला मिशन (GI) लांच किया जाएगा।
  • वर्ष 2022 के अंत में द्वितीय बिना चालक वाला मिशन होगा‚ जिसमें इसरो (ISRO) द्वारा विकसित व्योममित्र नाम का रोबोट भेजा जाएगा।
  • अंत में वर्ष 2023 में भारत का पहला चालक दल युक्त गगनयान मिशन लांच किया जाएगा।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/india/india-set-to-launch-1st-human-space-ocean-missions-in-2023-minister/articleshow/92093919.cms