प्रश्न – खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG), 2026 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG), 2026 (पहला संस्करण ) का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया गया।
(b) इन खेलों का शुभंकर ‘मोरवीर’ था।
(c) इस प्रतियोगिता में कर्नाटक ने 23 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर ओवर ऑल चैंपियन का खिताब जीता।
(d) झारखंड 16 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 मार्च 2026 से 3 अप्रैल, 2026 तक खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG), 2026 (पहला संस्करण ) का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया गया।
- तीन शहरों रायपुर,जगदलपुर और सरगुजा में स्पर्धाएं आयोजित हुई।
- इसमें 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 3800 खिलाड़ी शामिल हुए।
- इन खेलों में सात पदक स्पर्धाएँ – एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती- शामिल थी।
- इसके अलावा दो डेमो गेम– मल्लखंभ और कबड्डी भी आयोजित किए गए।
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, 2026 का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय ओलंपिक संघ, राष्ट्रीय खेल महासंघों और छत्तीसगढ़ राज्य आयोजन समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
- पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) का लोगो, थीम सॉन्ग और शुभंकर 23 दिसंबर, 2025 को बिलासपुर के स्वर्गीय बी. आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया था।
- आधिकारिक शुभंकर ‘मोरवीर’ का नाम छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है।
- यह दो शब्दों से बना है ‘मोर’, जिसका छत्तीसगढ़ी में अर्थ ‘मेरा’ या ‘हमारा’ होता है, और ‘वीर’, जो साहस और पराक्रम का प्रतीक है।
- मोरवीर भारत के आदिवासी समुदायों की भावना, गर्व और पहचान का प्रतिनिधित्व करता है।
- इस प्रतियोगिता में कर्नाटक ने 23 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर ओवर ऑल चैंपियन का खिताब जीता।
- कर्नाटक के बाद ओडिशा 21 स्वर्ण, 15 रजत और 21 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
- झारखंड 16 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
- इसके अलावा , मेजबान छत्तीसगढ़ ने 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में नौवां स्थान हासिल किया।
- रायपुर में खेले गए पुरुष फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने छत्तीसगढ़ को एक गोल से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
- तीरंदाजी की स्पर्धाओं में महिला वर्ग की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण झारखंड की कोमालिका बारी ने जीता।
- रिकर्व टीम स्पर्धा का स्वर्ण नागालैंड की टीम ने जीता है।
- पुरूष वर्ग की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण ओडिशा के अर्जुन खारा ने जीता।
- रिकर्व टीम स्पर्धा का स्वर्ण झारखंड की टीम ने जीता।
- ओडिशा ने झारखंड को हराकर पुरुष हॉकी का स्वर्ण पदक जीता।
- कर्नाटक के मणिकांत एल 8 स्वर्ण और 1 रजत पदक के साथ खेलों के सबसे सफल खिलाड़ी रहे।
- उनके साथी धोनिश एन ने तैराकी में 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते।
- महिला वर्ग में ओडिशा की अंजलि मुंडा ने 5 स्वर्ण पदक जीता , जबकि कर्नाटक की मेघांजलि ने 4 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2245880®=3&lang=1
https://www.newsonair.gov.in/khelo-india-tribal-games-hockey-football-matches-continue-on-day-eight
