खान क्वेस्ट-2026

प्रश्न – खान क्वेस्ट-2026 से सम्बन्‍धित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है।
  2. यह अभ्यास 20 जून से 3 जुलाई, 2026 तक मंगोलिया के उलानबातर स्थित फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में आयोजित किया जा रहा है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 20 जून से 3 जुलाई, 2026 तक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट का 23वां संस्करण मंगोलिया के उलानबातर स्थित फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में किया जा रहा है।
  • यह अभ्यास विश्व भर के सैन्य बलों को परस्पर सहयोग करने और अपनी शांति स्थापना क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
  • उद्देश्य – बहुराष्ट्रीय वातावरण में प्रचालन करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों को शांति अभियानों के लिए तैयार करना।
  • इस अभ्यास का पिछला संस्करण 14-28 जून, 2025 के मध्य मंगोलिया में आयोजित किया गया था।
  • इसमें भाग लेने वालों में भारतीय सेना के 40 जवानों वाले दल में जाट रेजिमेंट की एक बटालियन के सैनिकों के साथ-साथ अन्य सशस्त्र बलों और सेवाओं के जवान भी शामिल हैं।
  • इस अभ्यास में संयुक्त योजना और सामरिक अभ्यासों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जैसे कि स्थिर और गतिशील चेक प्वाइंटों की स्थापना, घेराबंदी और तलाशी अभियान, गश्त, शत्रु क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी, तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों का मुकाबला करने का अभ्यास, प्राथमिक चिकित्सा और घायलों को निकालना।
  • यह अभ्यास पहली बार वर्ष 2003 में संयुक्त राज्य अमेरिका और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के रूप में आरंभ हुआ था।
  • इसके बाद, वर्ष 2006 से यह अभ्यास बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना अभ्यास में परिवर्तित हो गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2274729&reg=48&lang=1