प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- 13 फरवरी‚ 2024 को क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन (दक्षिण)‚ 2024 चेन्नई में आयोजित हुआ।
- भारत के पहले सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन वर्ष 2008 में दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –
- ये कम शक्ति वाले रेडियो स्टेशन हैं‚ जिन्हें स्थानीय समुदायों द्वारा स्थापित और संचालित किया जाता है।
- भारत के पहले सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन वर्ष 2004 में अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में किया गया था।
- वर्तमान में‚ 481 सामुदायिक रेडियो स्टेशन भारत में हैं।
- उल्लेखनीय है कि दिसंबर‚ 2002 में‚ भारत सरकार ने आईआईटी/आईआईएम सहित बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानों को रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए लाइसेंस देने की नीति को मंजूरी दी थी।
लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…