क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक-2026

प्रश्न – 26 मई 2026 को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक कहां आयोजित हुई ?
(a) न्यूयार्क (b) नई दिल्ली
(c) मुंबई (d) जयपुर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 मई 2026 को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई
  • भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस बैठक की अध्यक्षता की
  • इसमें ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भाग लिया
  • इससे पहले यह बैठक 1 जुलाई 2025 को वाशिंगटन डी.सी. में हुई थी
  • इसमें सभी नेताओं ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्वाड सहयोग को आगे बढ़ाने, जारी क्वाड पहलों की प्रगति की समीक्षा करने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हालिया घटनाक्रमों और पारस्परिक चिंता के अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/41216/Quad_Foreign_Ministers_Meeting_May_26_2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *