प्रश्न – निम्नलिखित में से क्वांटम टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (क्यूटीआरसी) के संदर्भ में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 27 मई, 2025 को क्यूटीआरसी का उद्घाटन डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत द्वारा किया गया।
(b) यह केंद्र बेंगलुरु स्थित रक्षा जैव प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में स्थापित किया गया है।
(c) यह केंद्र स्वदेशी क्वांटम क्षमताओं को रणनीतिक एवं रक्षा अनुप्रयोगों के लिए सुदृढ़ बनाने हेतु स्थापित किया गया है।
(d) केंद्र में वर्टिकल-कैविटी सरफेस-एमिटिंग लेजर एवं डिस्ट्रिब्यूटेड फीडबैक लेजर जैसी तकनीकों के लक्षण वर्णन की सुविधा है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 मई, 2025 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने दिल्ली स्थित मेटकाफ हाउस में अत्याधुनिक क्वांटम टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (क्यूटीआरसी) का उद्घाटन किया।
- इस केन्द्र का उद्घाटन रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव एवं डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने किया।
- इस केंद्र का उद्देश्य रणनीतिक और रक्षा अनुप्रयोगों हेतु स्वदेशी क्वांटम क्षमताओं को और अधिक मजबूती प्रदान करना है।
- क्यूटीआरसी अत्याधुनिक उपकरणों और प्रयोगात्मक व्यवस्थाओं से सुसज्जित है जो क्वांटम विज्ञान के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देंगे।
- इस केन्द्र की प्रमुख क्षमताओं में वर्टिकल-कैविटी सरफेस-एमिटिंग लेजर और डिस्ट्रिब्यूटेड फीडबैक लेजर का लक्षण वर्णन; सिंगल-फोटॉन स्रोतों के मूल्यांकन के लिए टेस्ट-बेड; माइक्रो फैब्रिकेटेड अल्कली वेपर सेल के लक्षण वर्णन के लिए सेट-अप; और क्वांटम कुंजी वितरण तकनीकों को विकसित करने और मान्य करने के लिए प्रायोगिक प्लेटफ़ॉर्म शामिल हैं।
- क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD) तकनीकों के विकास एवं परीक्षण हेतु प्रयोगात्मक मंच, जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु पोस्ट-क्वांटम युग में अल्ट्रा-सुरक्षित संचार के लिए अत्यंत आवश्यक है।
- यह प्रयास वैज्ञानिक विश्लेषण समूह (SAG), डीआरडीओ द्वारा संचालित है।
- इस केंद्र को सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL) द्वारा संचालित किया जा रहा है।
- इसका ध्यान निम्नलिखित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित है -ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-निषेधित वातावरण में अत्यधिक सटीक समय-निर्धारण के लिए कोहेरेंट पॉपुलेशन ट्रैपिंग पर आधारित एक अल्ट्रा-स्मॉल एटॉमिक क्लॉक, अति-संवेदनशील चुंबकीय क्षेत्र का पता लगाने के लिए ऑप्टिकली पंप्ड मैग्नेटोमेट्री का उपयोग करने वाला एक एटॉमिक मैग्नेटोमीटर, तथा अत्याधुनिक सॉलिड-स्टेट क्वांटम उपकरण और सामग्री।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
