क्रिटिकल मिनरल्स इनोवेशन हैकाथॉन-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 25 अगस्त,2026 को केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ‘नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन’ के लक्ष्यों को मजबूती देने के उद्देश्य से आज ‘क्रिटिकल मिनरल्स इनोवेशन हैकाथॉन 2026’ लॉन्च किया।
  2. इसके विजेताओं की घोषणा ‘इंडिया माइनिंग वीक 2026’ के दौरान की जाएगी, जो 15 – 17 नवंबर, 2026 के मध्य आयोजित होगा।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 25 अगस्त,2026 को केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ‘नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन’ के लक्ष्यों को मजबूती देने के उद्देश्य से आज ‘क्रिटिकल मिनरल्स इनोवेशन हैकाथॉन 2026’ लॉन्च किया।
  • इसके तहत छात्रों, शोधकर्ताओं, शैक्षणिक और आरएंडडी संस्थानों, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को अहम खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) से जुड़ी चुनौतियों के लिए नए तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • यह हैकाथॉन प्रतिभागियों को अपने आइडिया दिखाने, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन पाने और भारत में जरूरी खनिजों के लिए एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर इकोसिस्टम बनाने में योगदान देने का प्लेटफॉर्म देता है।
  • यह दो मुख्य समस्याओं पर फोकस करता है: ओपन डेटा से मिनरल प्रोस्पेक्टिविटी मैपिंग, जिसमें लिथियम या आरईई पेग्मेटाइट्स के लिए प्रोस्पेक्टिविटी हीटमैप बनाना और ज्ञात खनिज स्थलों से उसे सत्यापित करना शामिल है
  • इस हैकाथॉन का आयोजन और मेजबानी जेएनएआरडीडीसी, नागपुर करेगा। यह संस्था खान मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है और सीएमआईएच 2026 के लिए आयोजन संस्था और मेजबान संस्थान के तौर पर काम करेगी।
  • आइडिया जमा करने की आखिरी तारीख 20 सितंबर, 2026 है और विजेताओं की घोषणा ‘इंडिया माइनिंग वीक 2026’ के दौरान की जाएगी, जो 15-17 नवंबर, 2026 के मध्य आयोजित होगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2303351&reg=48&lang=2