क्राशेनिन्‍निकोव ज्वालामुखी

प्रश्न – 3 अगस्त, 2025 को क्राशेनिन्‍निकोव ज्वालामुखी (Krasheninnikov Volcano) में विस्फोट प्रारंभ हुआ। यह ज्वालामुखी किस देश के सुदूरपूर्वी क्षेत्र में स्थित है?
(a) जापान (b) रूस
(c) इंडोनेशिया (d) फिलीपींस
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 अगस्त, 2025 को रूस के सुदूरपूर्वी कामचटका प्रायद्वीप में स्थित क्राशेनिन्‍निकोव ज्वालामुखी (Krasheninnikov Volcano) में विस्फोट प्रारंभ हुआ।
  • यह ज्वालामुखी करीब 600 वर्षों से सुप्त था।
  • ज्वालामुखी से 6 किलोमीटर (3.7 मील) ऊंचा राख का गुबार उठा।
  • इस क्षेत्र में 30 जुलाई को 8.8 तीव्रता का मेगा भूकंप आया था, जिससे ज्वालामुखीय सक्रियता जुड़ी हो सकती है।
  • 3 अगस्त को ही पास के कुरिल द्वीपों में 7.0 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया।
  • अमेरिका स्थित स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन के वैश्विक ज्वालामुखी कार्यक्रम के अनुसार, क्राशेनिन्‍निकोव ज्वालामुखी में अंतिम विस्फोट 475 वर्ष पूर्व वर्ष 1550 में हुआ था।
  • रूस के क्रोनोत्स्की स्टेट नेचर रिज़र्व के अनुसार, ज्वालामुखी विस्फोट की सूचना सुबह 6 बजे मिली।
  • यह विस्फोट काफी लंबे समय से सुप्त ज्वालामुखी में हुआ पहला पुष्ट विस्फोट है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pbs.org/newshour/science/krasheninnikov-volcano-in-russias-far-east-erupts-for-first-time-in-centuries

https://www.financialexpress.com/world-news/volcano-erupts-in-russias-far-east-after-600-years-details-inside/3935503