क्राफोर्ड पुरस्कार-2026

प्रश्न – 29 जनवरी, 2026 को भारतीय मूल के किस वैज्ञानिक को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ द्वारा क्राफोर्ड पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई?
(a) वीरभद्रन रामनाथन (b) डी. शिवकुमार
(c) रमेश कुमार (d) डॉ. रतन लाल
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 जनवरी, 2026 को भारतीय मूल के वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ द्वारा भू-विज्ञान (Geosciences) के क्षेत्र में क्राफोर्ड पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
  • उनकी परिकल्‍पना के अनुसार (ग्‍लोबल वार्मिंग की समझ को नई दिशा) वायुमंडल में एकत्र होने वाले सूक्ष्म कण और गैसें किस प्रकार जलवायु परिवर्तन में योगदान करती हैं।
  • यह ज्ञान वैश्विक ऊष्मीकरण से निपटने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  • उन्हें इसी योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया
  • इस पुरस्कार के तहत आठ मिलियन स्वीडिश क्रोनर की धनराशि प्रदान की जाती है।
  • यह पुरस्कार उन्‍हें मई, 2026 में प्रदान किया जाएगा।
  • वीरभद्रन रामनाथन एक भारतीय मूल के वायुमंडलीय वैज्ञानिक हैं, जिनके कार्य ने जलवायु विज्ञान को रूपांतरित किया।
  • दक्षिण भारत में जन्मे और शिक्षित, उन्होंने बेंगलुरु में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उच्च शिक्षा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका गए।
  • यह पुरस्कार (स्वीडिश: Crafoordpriset) एक वार्षिक विज्ञान पुरस्कार है, जिसकी स्थापना 1980 में स्वीडिश उद्योगपति होल्गर क्राफोर्ड और उनकी पत्नी अन्ना-ग्रेटा क्राफोर्ड द्वारा की गई थी।
  • यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ को दिए गए एक दान के परिणामस्वरूप स्थापित किया गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.crafoordprize.se/?utm_source

https://www.kva.se/en/event/the-crafoord-prize-lecture-in-geosciences-2026-2