प्रश्न – जून ,2025 में जारी ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स‚ 2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इस रैंकिंग में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(2) इस रैंकिंग में भारत के 54 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून‚ 2025 में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Ranking), 2026 सूची जारी की गई।
- इस रैंकिंग में विश्वभर से 1,500 से अधिक विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।
- जिसमें दुनिया भर के 100 से अधिक स्थान शामिल हैं।
- यह रैंकिंग दुनिया भर में उच्च शिक्षा के सबसे विश्वसनीय और व्यापक मूल्यांकनों में से एक है।
- रैंकिंग में कई कारकों पर विचार किया जाता है जैसे संकाय योग्यता, शोध क्षमता, साझेदारी और छात्र परिणाम।
- रैंकिंग में शामिल सर्वाधिक संस्थानों वाले शीर्ष 3 देश —
देश संस्थानों की संख्या
- अमेरिका 192
- यू.के. 90
- चीन 72
- रैंकिंग में शामिल शीर्ष 5 संस्थान —
- मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ,यूएसए
- इंपीरियल कॉलेज लंदन,यूनाइटेड किंगडम
- स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय,यूएसए
- ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम
- हार्वर्ड विश्वविद्यालय, यूएसए
- इस रैंकिंग में भारत के 54 विश्वविद्यालय हैं, भारत चौथा देश है, जिसके सबसे ज्यादा संस्थान इस रैंकिग में शामिल।
- आठ भारतीय संस्थानों ने पहली बार इस रैंकिंग में प्रवेश किया है जो इस वर्ष किसी भी देश के लिए सर्वाधिक है।
- रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या 2015 में 11 से बढ़कर 2026 में 54 हो गई है।
- यह मात्र एक दशक में पांच गुना वृद्धि है।
- भारत के 48 प्रतिशत विश्वविद्यालयों ने पिछले वर्ष की तुलना में अपनी स्थिति में सुधार किया।
- वैश्विक शीर्ष 250 में 6 भारतीय संस्थान शामिल हैं।
- रैंकिंग में शामिल शीर्ष 10प्रमुख भारतीय संस्थान —
संस्थान रैंक - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली 123
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई 129
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास 180
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर 215
- भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलोर 219
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटीके) 222
- दिल्ली विश्वविद्यालय 328
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी 334
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की 339
- अन्ना यूनिवर्सिटी 465
- इस रैंकिंग में पहली बार स्थान बनाने वाले भारतीय संस्थान:
- आईआईटी गांधीनगर
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू)
- कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी
- अशोका यूनिवर्सिटी
- गलगोटिया यूनिवर्सिटी
- शिव नादर यूनिवर्सिटी
- क्राइस्ट बेंगलुरु (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी),
- मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस)
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
